यमन में अल कायदा का आतंकवादी गिरफ्तार
साना, 5 जून (आईएएनएस)। यमन पुलिस ने अल कायदा के एशियाई मूल के एक प्रमुख आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।
यमन के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट 'डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट 26 सेप डॉट नेट' के मुताबिक गिरफ्तार किया गया व्यक्ति अल कायदा संगठन का खतरनाक आतंकवादी है।
वेबसाइट ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि पूछताछ के दौरान इस आतंकवादी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। वेबसाइट पर आतंकवादी के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई है।
सूत्रों के हवाले से वेबसाइट पर बताया गया है कि सुरक्षा बलों ने अल कायदा के कई स्थानीय आंतकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकवादियों पर संदेह है कि साना और देश के अन्य भागों में हुए हमलों में इनका हाथ था।
उल्लेखनीय है कि अल कायदा ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली थी। इसमें अमेरिकी दूतावास और साना में एक विदेशी राजनयिक के निवास परिसर में हुए हमले शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications