आस्ट्रेलिया एशिया-प्रशांत देशों के नए संगठन के पक्ष में

सिडनी , 5 जून (आईएएनएस)। भारत के साथ मजबूत रिश्तों की आवश्यकता पर जोर देते हुए आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रुड ने यूरोपीय संघ की तर्ज पर एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के एक नए संगठन की योजना पेश की है।

सिडनी , 5 जून (आईएएनएस)। भारत के साथ मजबूत रिश्तों की आवश्यकता पर जोर देते हुए आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रुड ने यूरोपीय संघ की तर्ज पर एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के एक नए संगठन की योजना पेश की है।

आस्ट्रेलिया की एशिया सोसायटी आस्ट्रेलिया एशिया सेंटर के वार्षिक रात्रिभोज को संबोधित करते हुए रुड ने बुधवार को कहा,"हमें ऐसे एशिया-प्रशाांत समुदाय की आवश्यकता है जिसमें अमेरिका, जापान, चीन, भारत, इंडोनेशिया और क्षेत्र के अन्य देश शामिल हों।"

इस प्रस्ताव पर अन्य देशों के साथ चर्चा करने के लिए आस्ट्रलियाई प्रधानमंत्री ने एशिया सोसायटी के संस्थापक सदस्य रिचर्ड वूल्काट को नियुक्त किया है। वूल्काट विदेश और व्यापार मंत्रालय के पूर्व सचिव और संयुक्त राष्ट्र में राजदूत रह चुके हैं।

भारत और पाकिस्तान के उच्चायुक्तों, व्यापारियों, विद्वानों और मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए रुड ने कहा कि एशियाई देश वैश्विक मामलों के केंद्र में आ चुके हैं और उनकी सरकार इनके साथ संबंध मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विदेशमंत्री स्टीफन स्मिथ ने कहा कि आस्ट्रेलिया पिछले 30 वर्षो से भारत के साथ रिश्तों की अनदेखी कर रहा था। इस नए संगठन से यह निश्चित हो जाएगा कि भारत जैसे देशों को आस्ट्रेलिया लंबे समय तक उपेक्षित नहीं कर सकता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+