चक्रवात से प्रभावित म्यांमार में आसियान ने भेजा दल
जकार्ता, 5 जून (आईएएनएस)। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (आसियान) ने एक 200 सदस्यीय टीम को म्यांमार भेजा है जो वहां चक्रवात से हुए नुकसान और पीड़ितों की आवश्यकताओं का आकलन करेगी।
आसियान के महासचिव सुरीन पित्सुवान के मुताबिक आसियान-यूएन (संयुक्त राष्ट्र)-म्यांमार का दल इस पर सहमत हो गया है कि चक्रवात से प्रभावित डेल्टा क्षेत्रों सुरीन पित्सुवान का दौरा किया जाए।
महासचिव ने यह भी कहा कि विश्व खाद्य कार्यक्रम के दो हेलीकॉप्टरों को लाबुट्टा व प्यापोन में भेजा जाएगा। बयान के मुताबिक इस टीम में आसियान देशों, यूएन एजेंसियों और म्यांमार सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि आसियान की इस पहल का समर्थन वर्ल्ड बैंक और एशियाई विकास बैंक भी कर रहा है जो काफी महत्वपूर्ण है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यूएन अधिकारियों ने एक आकलन में कहा है कि म्यांमार में दो और तीन मई को आए चक्रवात में 77 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 55 हजार अभी भी लापता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications