सुक्ष्म जीवों से पैदा हो सकता है ईंधन!

वाशिंगटन, 5 जून (आईएएनएस)। हमारे आसपास मौजूद असंख्य सूक्ष्मजीव गहराते हुए ऊर्जा संकट का हल बन सकते हैं। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है।

दरअसल, गहराते ईंधन संकट के लिए लिगनोसेलुलोसिक बायोमास और लकड़ी के अवशेषों सहित कचड़े, कृषि पदार्थो के अवशेष आदि को विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। इन पदार्थो में मौजूद सूगर को रासायनिक प्रक्रिया के तहत जैव ईंधन में तब्दील किया जा सकता है।

प्यूटरे रिको विश्विद्यालय के शोधकर्ताओं ने अध्ययन में दावा किया है कि उन्होंने सुक्ष्म जीवों में मौजूद उस इंजाइम का पता लगा लिया है जो सेलुलोज पैदा करता है।

शोधकर्ताओं ने कहा, "पानी में पड़ा रहने वाला लकड़ी काफी दिनों बाद नष्ट हो जाता है। इसके पीछे का विज्ञान यह है कि पानी में मौजूद जलीय जीव अपने पेट के बैक्टीरिया की मदद से इसे नष्ट कर देता है। ये बैक्टीरिया एक विशेष इंजाइम का स्राव करते हैं जो सेलुलोज में बदल जाता है।"

भारी मात्रा में पाए जाने वाले इन सूक्ष्मजीवों की सहायता से सेलुलोज पैदा किया जा सकता और इस सेलुलोज की मदद से पर्यावरण के अनुकूल जैव ईंधन बनाया जा सकता है।

इसके निष्कर्षो को 'अमेरिकन सोसाइटी फॉर माइक्रोबायोलॉजी' की 108वीं बैठक में प्रस्तुत किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+