मानव तस्करी के मामलों में भारत का स्थान दूसरा
वाशिंगटन, 5 जून (आईएएनएस)। अमेरिका ने लगातार पांचवे वर्ष भारत को मानव तस्करी की निगरानी सूची में दूसरे सबसे खराब स्थान पर रखा है। अमेरिका का मानना है कि भारत मानव तस्करी को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रहा।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी की गई वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है, "भारत में पुरुष, महिलाएं और बच्चों की तस्करी करवाने के पीछे सस्ता श्रम और व्यावसायिक यौन शोषण है जो यहां आसानी से सुलभ है।"
अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलिजा राइस ने कहा, "भारत सरकार मानव तस्करी को रोकने के समुचित प्रयास नहीं कर रही है।"
उन्होंने कहा, "भारत सरकार मानव तस्करों के खिलाफ समुचित कार्रवाई नहीं कर रही हैं वहीं तस्करी के शिकार लोगों की मुक्ति के लिए भी वह गंभीर नहीं है। भारत में होने वाली गुलामी प्रथा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।"
उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट का मकसद दुनिया भर की सरकारों में मानव तस्करी को रोकने के प्रति चेतना पैदा करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।