लखनऊ रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म तक जा सकेंगी कारें
लखनऊ, 5 जून (आईएएनएस)। अगले महीने की पहली तारीख को 'ड्राइव वे इन प्लेटफार्म परियोजना' के शुरू होने के साथ ही कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन की तर्ज पर अब लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर भी यात्रियों के कार लेकर जाने का सपना पूरा होता दिख रहा है।
मंडल की रेल प्रबंधक आशिमा सिंह ने बताया, "आठ करोड़ रुपये की इस परियोजना का कार्य जुलाई के प्रथम सप्ताह में शुरू हो जाएगा। लखनऊ जंक्शन में ड्राइव वे इन प्लेटफॉर्म को मूर्तरूप देने के लिए एक नया प्लेटफार्म बनाया जाएगा। इसके बाद लखनऊ स्टेशन में प्लेटफार्मो की संख्या 6 हो जाएगी।" ज्ञात हो कि यह परियोजना ठेकेदार न मिलने के कारण कई वर्षो से लटकी हुई थी।
उन्होंने बताया कि जनरल रेलवे पुलिस (जीआरपी) लाइन के सामने भूमिगत मार्ग के जरिए दो लेन की सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसी रास्ते से यात्री अपना वाहन लेकर सीधे प्लेटफार्म नंबर 6 पर जा सकेंगे और वहीं से वापस लौटेंगे।
उन्होंने बताया कि भविष्य में उत्तर रेलवे के पार्सल घर को तोड़कर सीधे चारबाग रेलवे स्टेशन से भी इस प्लेटफार्म को जोड़ दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications