दिन में शेयर बाजारों में सुधार का रुख (लीड-2)
मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। आज सुबह शेयर बाजारों में आज कारोबार की शुरुआत तो मामूली बढ़त के साथ हुई लेकिन दोपहर तक उनमें काफी सुधार देखा गया।
मुंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज सुबह 35.14 अंकों की बढ़त के साथ 15,549.93 पर खुला। दोपहर दो बजे यह 12,122.82 अंकों की तेजी के साथ 15,637.61 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 4,585.60 पर खुला और दोपहर दो बजे यह लगभग 50 अंकों की बढ़त के साथ 4635.35 पर कारोबार कर रहा था।
इस दौरान बाजार में कारोबार का रुख नकारात्मक बना रहा। मुंबई स्टाक एक्सचेंज में जहां 923 कंपनियों के शेयरों ने लाभ कमाया वहीं 1435को नुकसान हुआ और 68 की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं देखा गया।
इससे पहले शुरुआती कारोबार के दौरान ओएनजीसी, सत्यम कंप्यूटर्स और रनबेक्सी लेबोरेटरीज के शेयरों में उछाल आया जबकि भेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस और डीएलएफ लिमिटेड के शेयर मंदड़ियों से प्रभावित दिखे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications