एमसीएक्स में सोना व चांदी गिरे
नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय बाजार की तर्ज पर घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में आज सोना व चांदी वायदा में नरमी देखा जा रही है। डालर में तेजी व कच्चे तेल की कीमतों में नरमी को सोना व चांदी में नरमी के लिए जिम्मेदार है।
लंदन हाजिर बाजार में आज कारोबार के दौरान सोना तीन सप्ताह के निम्नतम स्तर यानी 868.75 डालर प्रति औंस तक नीचे चला गया। चांदी 0.7 फीसदी की कमजोरी से 16.60 डालर प्रति औंस दर्ज की गई।
एमसीएक्स में आज सोने का जून वायदा 12,127 रुपये प्रति दस ग्राम खुला और 12,040 -12,146 रुपये प्रति दस ग्राम के बीच कारोबार करते हुए 130 रुपये की नरमी से 12,078 रुपये प्रति दस ग्राम देखा गया।
चांदी का जुलाई वायदा 23,560 रुपये प्रति किलोग्राम खुला और 23,245-23,560 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच कारोबार करते हुए 172 रुपये की कमजोरी से 23,405 रुपये प्रति किलो देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications