जौनपुर में जहरीली घास खास खाने से 20 गायों की मौत
जौनपुर, 5 जून (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में जहरीली घास खाने से 20 गायों की मौत हो गई, जबिक 50 की हालत नाजुक है। पशुचिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर गायों का पोस्टमार्टम कर जहरीली घास का नमूना ले लिया है।
जौनपुर जिले के चंदवक थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार ने आईएएनएस को बताया कि बरैछा गांव की 150 गायों को लेकर चरवाहा कल शाम गांव के बाहर जंगली इलाके की तरफ गया था, जहां सूखी घास खाने से एक के बाद एक 17 गायों, 1 बछड़ा और 1 बैल की मौके पर मौत हो गई। यहां 50 गायें बीमार हो गई हैं।
दुर्घटना के बाद किराकत और दोभी थाना क्षेत्रों के पशुचिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और बीमार गायों का इलाज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पशु चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में पाया कि जहरीली घास खाने से इन गायों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications