एल एंड टी जहाज निर्माण उद्योग में उतरेगा

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। इंजीनियरिंग क्षेत्र की अग्रणी लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) अगले वर्ष 20 अरब रुपए (46.8 करोड़ डॉलर) के निवेश के साथ जहाज निर्माण के क्षेत्र में उतरेगा।

इसकी घोषणा करते हुए एल एंड टी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ए. एम. नायक ने कहा कि जहाज निर्माण की शुरुआत अप्रैल 2009 से की जाएगी। एल एंड टी का निर्मित पहला जहाज दो-तीन वर्षो के भीतर तैयार हो जाएगा।

परियोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कंपनी की निर्माण इकाई के अध्यक्ष के.वी. रंगास्वामी ने आईएएनएस को बताया, "हमने चेन्नई के निकट कोट्टपल्ली के निकट जहाज निर्माण के लिए 1200 एकड़ जमीन अधिग्रहित की है। जमीन में तीन प्रतिशत हिस्सा तमिलनाडु विकास संघ का है।"

एल एंड टी की हवाई अड्डा निर्माण परियोजना के बारे में रंगास्वामी ने कहा कि अधिकांश घरेलू हवाई अड्डा परियोजनाएं या तो पूरी हो चुकी हैं अथवा पूरी होने वाली हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी अब मध्य-पूर्व में कार्य विस्तार करना चाहती है।

रंगास्वामी के अनुसार मध्य-पूर्व के अतिरिक्त कंपनी का अफ्रीका में ही मजबूत आधार है। वहां कंपनी ऊर्जा क्षेत्र में कार्य कर रही है।

एल एंड टी के इस वर्ष के राजस्व मुनाफे को देखते हुए नायक ने बताया, "खाड़ी देशों और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में कार्य व्यापार की शुरुआत करते हुए हमें नहीं लगता कि आर्थिक तंगी का 2009-10 में कुछ खास असर पड़ेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+