ब्रजेश सिंह को बरेली जेल में स्थानांतरित करने का आदेश
इलाहाबाद, 29 मई (आईएएनएस)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आज वाराणसी जेल में बंद ब्रजेश सिंह को बरेली जेल में स्थानांतरित करने की प्रदेश सरकार की याचिका को स्वीकार करते हुए वाराणसी के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और जिला न्यायाधीश को इस बावत उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए।
यह आदेश इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश इम्तयाज मुर्तजा और न्यायमूर्ति विक्रमनाथ की खंडपीठ ने दिए।
राज्य सरकार ने अपनी याचिका में कहा है कि वह सुरक्षा कारणों से ब्रजेश सिंह को वाराणसी के बजाए बरेली जेल स्थनांतरित करना चाहती है लेकिन इस बारे में बार बार अनुरोध किए जाने के बावजूद वाराणसी के सीजीएम द्वारा इस मामले में कोई स्पष्ट आदेश नहीं दिए जा रहे हैं।
लिहाजा यह मामला अब उच्च न्यायालय के समक्ष लाया गया है। उच्च न्यायालय ने अंतरिम आदेश देते हुए कहा है कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ब्रजेश सिंह को बरेली जेल स्थानांतरित करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications