मध्य प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी

भोपाल, 29 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेन्डरी बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने एक बार फि र लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी है। इस परीक्षा में कुल 86 प्रतिशत छात्राएं सफल हुई हैं। मेरिट लिस्ट में भी लड़कियों की संख्या लड़कों से ज्यादा हैं।

इस वर्ष का परीक्षा परिणाम कुल 81 प्रतिशत रहा है। इसमें 86 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं जबकि लड़कों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 77.97 रहा है। संकायवार अस्थाई मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। इस सूची में भी छात्राओं की संख्या छात्रों के मुकाबले कहीं ज्यादा है। विज्ञान संकाय में सतना के प्रभात पांडे सबसे आगे रहे हैं, तो कला संकाय में चांदनी जैन ने बाजी मारी है। वाणिज्य संकाय में भोपाल की नैन्सी नवलखा अव्वल रही हैं। कृषि संकाय में रीवा के राजमणि ने बाजी मारी है।

चार संकायों की अलग-अलग तैयार की गई मेरिट लिस्ट में कुल 53 परीक्षार्थियों ने स्थान पाया है। इनमें से 27 छात्राएं हैं, जबकि 26 छात्र। इस तरह कुल उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या की बात हो अथवा मेरिट लिस्ट में स्थान पाने की, दोनों में लड़कियों ने बाजी मारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+