सेंसेक्स 209 और निफ्टी 83 अंक लुढ़के (लीड-1)
मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। दिन भर के कारोबार में भारी उतार-चढ़ाव के बाद आज देश के शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सेंसेक्स में 209 और निफ्टी में 83 अंकों की गिरावट देखी गई।
बाजार बंद होने तक मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 209.11 अंक लुढ़क गया। इस दौरान मिडकैप 11.77 अंक नीचे के साथ 6,741.76 और स्मॉलकैप 56.02 अंक नीचे 8181.07 पर बंद हुआ।
उधर, राष्ट्रीय शेयर बाजार का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 83.05 अंक गिरकर 4,835.30 पर बंद हुआ।
इससे पहले आज सुबह बढ़त के साथ खुलने के बाद बैंकिंग, धातु और रियल्टी क्षेत्रों के शेयरों में लिवाली के बावजूद कारोबार का रुख मिला जुला रहा।
सेंसेक्स आज 140.66 अंकों की बढ़त के साथ 16,666.03 पर खुला। सुबह 11.30 बजे यह 18.81 अंकों की बढ़त के 16,544.18 साथ पर था।
वहीं निफ्टी 7.98 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4,926.30 पर था। सुबह 11.30 बजे यह 4,926.70 पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications