शुरुआती बढ़त के बाद कारोबार का रुख मिलाजुला (लीड)
मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। आज सुबह बढ़त के साथ खुलने के बाद बैंकिंग, धातु और रियल्टी क्षेत्रों के शेयरों में लिवाली के बावजूद कारोबार का रुख मिला जुला रहा।
मुंबई शेयर बाजारों का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 140.66 अंकों की बढ़त के साथ 16,666.03 पर खुला। सुबह 11.30 बजे यह 18.81 अंकों की बढ़त के 16,544.18 साथ पर था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.98 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4,926.30 पर था। सुबह 11.30 बजे यह 4,926.70 पर कारोबार कर रहा था।
इस दौरान कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। मुंबई स्टाक एक्सचेंज में 962 कंपनियों के शेयरों ने लाभ कमाया, 322 को नुकसान हुआ और 19 की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा।
शुरुआती कारोबार में लाभ कमाने वाली कंपनियां थीं जयप्रकाश एसोसिएट्स, एचडीएफसी बैंक और विप्रो लिमिटेड जबकि टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंफोसिस टेक्न ोलॉजीज को नुकसान का सामना करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications