श्रीलंका में संघर्ष, 15 विद्रोहियों समेत 24 मरे (लीड)

कोलंबो, 29 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका के उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के 15 समर्थकों को ढेर कर दिया। संघर्ष में 3 सुरक्षाकर्मियों और छह नागरिकों की भी मौत हो गई।

सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नानायक्कार ने कहा, "उत्तरी जाफना शहर के नजदीक चिराथ्थिवु द्वीप में तैनात थल और नौ सेना की टुकड़ियों पर तमिल विद्रोहियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद थल और नौ सेना की संयुक्त जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाकर्मियों ने 15 तमिल विद्रोहियों को ढेर कर दिया और उसके तीन नावों को नष्ट कर दिया है।"

नानायक्कार ने कहा, "कार्रवाई के दौरान थल सेना के एक और नौ सेना के दो जवान मारे गए हैं जबकि एक जवान अब तक लापता है। फिलहाल इलाके को तमिल विद्रोहियों से मुक्त कराने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।"

उन्होंने बताया कि संघर्ष के दौरान कम से कम छह नागरिकों की भी मौत हो गई है और 20 घायल हो गए हैं जिसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा, "तमिल विद्रोहियों के खिलाफ पुन: कार्रवाई की जा रही है।"

उधर लिट्टे समर्थक 'तमिलनेट वेबसाइट' ने लिट्टे सूत्रों के हवाले से बताया कि तमिल विद्रोहियों के हमले में नौ सेना के कम से कम 13 जवान मारे गए हैं और कई घायल हो गए हैं।

वेबसाइट के मुताबिक हमला पिछली रात 1.25 बजे किया गया था। सैन्य प्रवक्ता ने इस दावे को गलत करार दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+