भारतीय-अमेरिकी संगीतकार पर लगा छेड़खानी का आरोप

न्यूयार्क, 29 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में रह रहे प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार शफतउल्लाह खान पर एक 14 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी करने का आरोप लगा है।

भारत में जन्मे 42 वर्षीय शफतउल्लाह पेंसिलवेनिया में कई वर्षो से संगीत की शिक्षा देते आ रहे हैं। फिलाडेल्फिया में जांचकर्ताओं ने कहा कि शफतउल्लाह पर एक किशोरी पर हमला करने और उससे छेड़खानी करने का आरोप लगा है।

अब 16 वर्ष की हो गई पीड़िता ने गुरुवार को न्यायालय में कहा कि 2006 और 2007 में उसके गुरु शफतउल्लाह ने उसके साथ छेड़खानी की थी। इसके बाद न्यायालय ने आदेश दिया था कि शफतउल्लाह अपने पासपोर्ट जमा करें और नाबालिगों को संगीत की शिक्षा न दें।

गौरतलब है कि अमेरिकी नागरिक की हैसियत से शफतउल्लाह 1995 से अमेरिका में रह रहे हैं। वे प्रसिद्ध संगीतकार इमरात खान के पुत्र और प्रसिद्ध सितारवादक विलायत खान के भाई हैं। शफतउल्लाह को सितार, सुरबहार और तबले का बड़ा जानकार माना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+