थ्येन आनमन कांड की बरसी पर इकट्ठा राशि भूकंप पीड़ितों पर खर्च होगी
हांगकांग, 29 मई (आईएएनएस)। थ्येन आनमन कांड की बरसी के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान जो रकम जमा होगी, उसे चीन के भूकंप पीड़ितों पर खर्च किया जाएगा। आयोजकों ने इसकी पुष्टि की है।
हर साल 4 जून को हांगकांग के विक्टोरिया पार्क में हजारों लोग इकट्ठा होकर उन लोगों को याद करते हैं, जिन्होंने चीन में लोकतंत्र के लिए कुर्बानी दी। 1989 में बीजिंग के ऐतिहासिक थ्येन आनमन चौक पर लोकतंत्र समर्थकों को बेरहमी में मौत की नींद सुला दिया गया था। इस कार्रवाई में कई लोग मारे गए थे।
समाचार एजेंसी डीपीए ने एक आयोजक के हवाले बताया कि इस वर्ष भी 4 जून को विक्टोरिया पार्क में इन शहीदों की याद में रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें भूकंप पीड़ितों के प्रति एकजुटता का इजहार करना चाहते हैं।
आयोजकों को रैली से 700,000 हांगकांग डालर की रकम जमा होने की उम्मीद है। यह रकम सिचुआन के भूकंप पीड़ितों पर खर्च की जाएगी। 4 जून को लोकतंत्र समर्थकों की ओर से मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को याद किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications