ग्वालियर बंद के दौरान कई जगह तोड़फोड़

भोपाल, 29 मई (आईएएनएस)। राजस्थान में चल रहे आन्दोलन के समर्थन में ग्वालियर और मुरैना के गुर्जरों ने भी गुरूवार को बन्द का आहवान किया। यह बन्द पूरी तरह सफल रहा। ग्वालियर में जो दुकानें खुली मिली उनमें गुर्जरों ने जमकर तोड़फोड़ की। ग्वालियर के अलग अलग थानों में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ पांच मामले दर्ज किए गए हैं।

गुर्जरों के आहवान के चलते ग्वालियर और मुरैना में कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई थी। हर तरफ सिर्फ सन्नाटा और पुलिस की मौजूदगी थंी। दोनों स्थानों के व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बन्द थे। पैट्रोल पम्प, नगर वाहन सेवा भी इस बन्द से अछूती नहीं रही। मुरैना से बन्द के दौरान विवाद की कोई खबर नहंीं हैं, जबकि ग्वालियर में गुर्जरों ने दुकानों और कई वाहनों में तोड़फोड़ की हैं। बन्द कराने को लेकर कई स्थानों पर तो दोनों पक्ष मारपीट पर उतर आए।

ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक वी़ क़े सूर्यवंशी के अनुसार बन्द के दौरान कुल पांच स्थानों पर तोड़फोड़ और मारपीट हुई हैं जिसपर अलग अलग थानों में मामले दर्ज कर लिए गए हैं। तानसेन रोड स्थित चौहान क्रेन हाउस में बन्द को लेकर तोड़फोड़ और मारपीट हुई। दोनों पक्षों की ओर से गोली भी चलने की खबर हैं, मगर पुलिस अधीक्षक इसे नकार रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+