साउथ अफ्रीकन एयरवेज बढ़ाएगी उड़ानों की संख्या
मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। 'साउथ अफ्रीकन एयरवेज' ने मुंबई से अपने उड़ानों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की है। इस वर्ष अक्टूबर से कंपनी के विमान मुंबई से हर सप्ताह पांच उड़ान भरेंगे।
साउथ अफ्रीकन एयरवेज के कार्यवाहक प्रमुख (दक्षिण-पूर्व एशिया) तौसिफ खान ने कहा, "कारपोरेट परिवहन समेत सामान्य यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण कंपनी ने उड़ान बढ़ाने का फैसला किया है। व्यापारिक मकसद से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है।"
खान ने कहा कि कंपनी की योजना नई दिल्ली से भी उड़ानें शुरू करने की है।
खान ने कहा, "दिल्ली से उड़ानों की शुरुआत न करके हम करोबारी नुकसान उठा रहे हैं। इस शहर से सीधी उड़ान नहीं होने की वजह से कई यात्री अपनी यात्रा रद्द कर देते हैं। हम जल्दी ही नई दिल्ली से उड़ान शुरू करेंगे।"
इसके अलावा दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने भारत में अपने कारोबार को फैलाने के लिए यहां की घरेलू विमानन कंपनियों के साथ गठबंधन की भी योजना बनाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications