पद छोड़ सकते हैं मुशर्रफ

इस्लामाबाद, 29 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पद छोड़ने का मन बना लिया है। एक स्थानीय समाचार पत्र का दावा है कि निकट भविष्य में कभी भी वह इस मामले में कोई घोषणा कर सकते हैं।

समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक हालांकि राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता ने इस तरह की अटकलों को खारिज कर दिया है, लेकिन अखबार ने उच्च स्तरीय सूत्रों के हवाले से कहा, "उनके पास पद छोड़ने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।"

अखबार का कहना है कि मुशर्रफ ने पद छोड़ने का मन बना लिया है और किसी भी समय वह इसकी घोषणा कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सत्ता में बने रहने की सारी उम्मीदें खत्म हो जाने के बाद राष्ट्रपति ने सेवा निवृत्त जीवन बिताने मन बनाया है।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि शुक्रवार शाम तक मुशर्रफ 'आर्मी हाउस' छोड़कर राष्ट्रपति भवन चले जाएंगे। इसके बाद ही कोई घोषणा की जाएगी।

मुशर्रफ द्वारा पद छोड़ने के बारे में अटकलों ने तब जोर पकड़ लिया जब पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष जनरल अशफाक परवेज कियानी ने रावलपिंडी स्थित आर्मी हाउस में बुधवार देर रात को एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक की।

यह बैठक साढ़े तीन घंटे से ज्यादा देर तक चली। रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+