चंडीगढ़ में फिर लटका पांच सितारा होटल का निर्माण

चंडीगढ़, 29 मई (आईएएनएस)। चंडीगढ़ शहर के बीचों बीच प्रस्तावित पांचसितारा होटल को जैसे किसी का नजर ही लग गई है। विगत 23 वर्षो से जेम्स प्लाजा में प्रस्तावित आलीशान होटल का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।

चंडीगढ़, 29 मई (आईएएनएस)। चंडीगढ़ शहर के बीचों बीच प्रस्तावित पांचसितारा होटल को जैसे किसी का नजर ही लग गई है। विगत 23 वर्षो से जेम्स प्लाजा में प्रस्तावित आलीशान होटल का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।

होटल मालिकों द्वारा तय सीमा के बारे में सरकार को सूचना नहीं दिए जाने के कारण तीसरी बार सरकार ने प्रस्तावित होटल को अपने अधिकार में ले लिया है।

चंडीगढ़ के व्यवसायिक गढ़ माने जाने वाले सेक्टर 17 में इस होटल का निर्माण कार्य विगत 23 वर्षो से हो रहा है। माना जा रहा है कि जहां इस होटल का निर्माण हो रहा है उस जगह की कीमत लगभग दो अरब रुपये है।

गौरतलब है कि इस जगह पर स्थित पुराने इमारत को पांचसितारा होटल का रूप दिए जाने को लेकर इसके मालिकों ने पिछले साल मई में कहा था कि एक वर्ष के अंदर इसे तैयार कर लिया जाएगा।

लेकिन तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा नहीं होते देख चंडीगढ़ प्रशासन ने पिछले हफ्ते निर्माण स्थल को अपने अधिकार में लेने का आदेश जारी किया।

प्रशासन ने इमारत के मालिकों और ठेकेदारों से निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया है। प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, "निर्माण कार्य पूरा करने के लिए एक वर्ष का समय दिया गया था। इमारत के निर्माण संबंधी मुख्य कार्य पिछले वर्ष ही पूरा हो गया था लेकिन कई अन्य कार्य समय से पूरा नहीं होने के कारण काम को रोक दिया गया है।"

चंडीगढ़ प्रशासन के उपायुक्त और एस्टेट अधिकारी आर. के. रॉव ने कहा कि उप जिलाधिकारी के निर्देश पर निर्माण कार्य को रोक दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+