चीन-ताइवान में बातचीत होगी जल्द
बीजिंग, 29 मई (आईएएनएस)। ताइवान की सत्ताधारी कुओमिनतांग (केएमटी) पार्टी के प्रमुख वू पोह-सियुन ने कहा कि चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक बेहतर बनाने के लिए बातचीत जल्द शुरू होगी।
चीन कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के महासचिव हू जिनताओ से बैठक के बाद वू ने बुधवार को कहा कि चीन के एसोसिएशन फॉर रिलेशंस एक्रोस द ताइवान स्ट्रेट (एआरएटीएस) और ताइवान के स्ट्रेट एक्सचेंज फाउंडेशन (एसईएफ) के बीच बातचीत बहुत जल्द होगी।
उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष नई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक बेहतर करने की कोशिश करेंगे।
वू के मुताबिक सीपीसी और केएमटी के नेताओं के बीच बैठक से यह सामान्य सहमति बनी है कि बहुत जल्द द्विपक्षीय बातचीत शुरू की जाए। बातचीत में चार्टर विमानों की उड़ान और चीनी पर्यटकों को ताइवान में प्रवेश करने के इजाजत देने जैसे मुद्दे भी होंगे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्ट्रेट्स एक्सचेंज फाउंडेशन के अध्यक्ष चियांग पिन-कुंग ने कहा कि चीन की एसोसिएशन फॉर रिलेशंस एक्रोस द ताइवान स्ट्रेट ने बीजिंग में 11 से 14 जून तक बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications