सूडान में प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध करने के लिए समझौता

दुबई, 29 मई (आईएएनएस)। सूडान में प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रमों की शुरुआत करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात की चैरिटी दुबई केयर्स ने संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) के साथ एक समझौता किया है।

समाचार एजेंसी वकालत एनबा अल-इमारात (वैम) ने गुरुवार को बताया कि दोनों संगठनों की योजना सूडान में नए स्कूल बनाने, क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों की मरम्मत करने, शिक्षकों को प्रशिक्षित करने और आवश्यक शैक्षिक सामग्रियां उपलब्ध करने की है।

दुबई केयर्स के निदेशक मंडल के अध्यक्ष व राज्यमंत्री रीम अल हाशमी ने कहा कि उनका संगठन सूडान में यूनीसेफ के साथ मिलकर प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देगा।

सूडान में यूनिसेफ के प्रतिनिधि टेड चायबान ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा की इस गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था से सूडान को मजबूत, स्वस्थ और अधिक धनी बनने में मदद मिलेगी। चायबान के मुताबिक सूडान में प्राथमिक शिक्षा में निवेश कर वहां पर स्थायी विकास की नींव रखी जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+