मध्यप्रदेश- राजस्थान सीमा पर उमा भारती का धरना

भोपाल, 29 मई (आईएएनएस)। राजस्थान में प्रवेश करने से रोकी गई मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनशक्ति पार्टी की अध्यक्ष उमा भारती मुरैना में धरने पर बैठ गई हैं। उमा भारती राजस्थान में जाकर वसुंधरा सरकार के खिलाफ लोक जागरण अभियान चलाने वाली थी।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने बताया है कि राजस्थान जल रहा हैं, दर्जनों लोग मारे गए और बेहिसाब धन हानि हुई हैं। इसके लिए राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार दोषी हैं। गुर्जरों द्वारा आरक्षण की मांग लम्बे अरसे से की जा रही हैं मगर वहां की सरकार इस मामले में ढुलमुल रवैया अपनाए हुए हैं।

त्रिपाठी के अनुसार उमा भारती राजस्थान जाकर लोक जागरण अभियान चलाना चाहती हैं ताकि आरक्षण के मुद्दे पर किसी तरह का जनमत बन सके। राजस्थान की सरकार इस मामले को उलझाए रखना चाहती हैं। इसीलिए उसने उमा भारती को राजस्थान में प्रवेश करने से रोका हैं।

उमा भारती राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर चम्बल नदी पर बने राजघाट पुल पर धरने पर बैठ गई हैं। उनके साथ बडी संख्या में कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे हैं। उमा भारती की मांग हैं कि राजस्थान सरकार को बर्खास्त किया जाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+