मृत तारे के चारों ओर मिला अनोखा गोल घेरा
वाशिंगटन, 29 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने हाल ही में नष्ट हुए एक तारे के चुंबकीय क्षेत्र के चारों ओर एक गोल आकृति (रिंग) देखी है।
'एसजीआर 1900+14' नामक स्टेलर कार्प्स नामक मृत तारे के चारों ओर यह आकृति मैग्नेटर से बनी हुई लगती है।
नासा की स्पिटजर अंतरिक्ष दूरबीन ने इस रिंग को देखा। यह अत्यंत शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र से बनी हुई है।
स्पिट्जर साइंस सेंटर के वैज्ञानिक स्टेफनी वाचर ने कहा, "मैं स्पिट्जर के पुराने आंकड़े देख रहा था तभी मुझे महसूस हुआ कि ऐसा तो पहले कभी नहीं देखा गया। मेरे खयाल से यह रिंग 1998 में बनी होगी जब वहां ऊर्जा का विस्फोट हुआ होगा।"
वैज्ञानिकों ने कहा कि यह आयताकार रिंग द्विआयामी है और यह त्रिआयामी भी हो सकती है। इसका विस्तार सात से तीन प्रकाश वर्ष के बीच है।
यह खोज शोधकर्ताओं को यह जानने में मदद करेगी कि क्या मृत तारे अत्यंत शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र वाले मैग्नेटर में बदल जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications