आंध्र प्रदेश में उपचुनाव, 15-20 प्रतिशत मत पड़े

हैदराबाद, 29 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में चार लोकसभा और 18 विधानसभा सीटों के लिए आज उप चुनाव हो रहे हैं। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार पहले तीन घंटे में 15-20 प्रतिशत मत डाले गए थे।

विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान की गति धीमी देखी गई लेकिन कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई है। गौरतलब है कि राज्य में तेलांगना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सासंदों और 16 विधायकों ने तेलांगना प्रदेश की मांग करते हुए इस्तीफा दे दिया था।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के विधायकों की मृत्यु के कारण अन्य दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे है।

आम चुनाव और राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज हो रहे उपचुनाव पर राजनीतिक पर्यवेक्षकों की खास नजर है। लोकसभा के लिए अदिलाबाद, वारंगल, हानामकोंडा और करीमनगर सीटों पर मत डाले जा रहे हैं। इन सीटों पर 29 उम्मीदवार अपना राजनीतिक भाग्य आजमा रहे हैं।

विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न केंद्रों पर 63 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+