लखनऊ में भाजपा नेता को गोली मारी

लखनऊ, 29 मई (आईएएनएस)। राजधानी लखनऊ में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता को सरेआम दो मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को ट्रोमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।

लखनऊ जिले के काकोरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत बाला चौकी प्रभारी बी. डी. वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार को भाजपा नेता व अधिवक्ता श्रीराम रावत को उस समय गोली मार दी गई जब वह मलिहाबाद स्थित अपने घर से कचहरी जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रावत को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया है। उल्लेखनीय है कि श्रीराम रावत मई 2007 में हुए उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में मलिहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

हमलावरों के बारे में वर्मा ने अभी किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया है। उधर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता ह्रदय नारायण दीक्षित ने प्रदेश सरकार से तत्काल हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। मायवती सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+