नेपाल में गणतंत्र का संयुक्त राष्ट्र ने किया स्वागत
काठमांडू , 29 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र ने नेपाल में 239 वर्ष पुरानी राजशाही के अंत और देश को गणराज्य घोषित किए जाने का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक घटना बताया है।
काठमांडू , 29 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र ने नेपाल में 239 वर्ष पुरानी राजशाही के अंत और देश को गणराज्य घोषित किए जाने का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक घटना बताया है।
संयुक्त राष्ट्र ने देश में नई सरकार के गठन का काम जल्दी से जल्दी पूरा करने का आग्रह किया है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के न्यूयार्क स्थित कार्यालय से गुरुवार सुबह जारी एक बयान में नेपाल के लोगों को नए गणतंत्र की स्थापना के लिए बधाई दी गई है।
बयान में कहा गया है कि नेपाल के लोगों ने 10 अप्रैल को हुए संविधान सभा के चुनावों में शांति और बदलाव के पक्ष में अपनी आवाज स्पष्ट रूप से पेश की।
बुधवार अर्धरात्रि में नेपाल को गणतंत्र घोषित किए जाने के अवसर पर बान के विशेष प्रतिनिधि इयान मार्टिन भी उपस्थित थे।
नेपाल सकार ने गणतंत्र की घोषणा के अवसर पर बुधवार से तीन दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया है। सरकार ने प्रत्येक वर्ष 28 मई को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाने की घोषणा भी की है।
राजा के औपचारिक रूप से हटाए जाने के बाद राष्ट्र प्रमुख के रूप में राष्ट्रपति के निर्वाचन की चुनौती संविधान सभा के सामने है। राष्ट्रपति नेपाल की सेना का भी प्रमुख होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications