बैंक प्रबंधक गिरफ्तार
पटना, 29 मई (आईएएनएस)। बिहार निगरानी विभाग ने आज शाम नालंदा जिले के रहुई प्रखंड में इंदिरा आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना में हुए अनियमितता के आरोप में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के निजाय शाखा के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा से उक्त दोनों योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत पिछले दिनों जनता दरबार में आई थी। मुख्यमंत्री ने दोनों आवास योजनाओं में की गई गड़बड़ी की जांच करने का जिम्मा तत्काल निगरानी विभाग को सौंप दिया था। निगरानी विभाग के अपर महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि जांच के बाद ग्रामीणों के आरोप सही पाए गए । विभाग ने तत्काल बैंक प्रबंधक अनिल कुमार चौधरी को गिरतार कर पटना ले आई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई है, जिसमें रहुई प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी अभियुक्त बनाया गया है। नीलमणि ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications