एक दिन की तेजी के बाद आज फिर लुढ़के शेयर बाजार (लीड-2)
मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। बैंक, तेल एवं गैस, ऊर्जा, अचल संपत्ति, उपभोक्ता वस्तुएं और एफएमसीजी के शेयरों में भारी बिकवाली के कारण देश के शेयर बाजारों में आज फिर गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सेंसेक्स में 209 और निफ्टी में 83 अंकों की गिरावट देखी गई।
बाजार बंद होने तक मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 209.11 अंक लुढ़क गया। इस दौरान मिडकैप 11.77 अंक अर्थात 0.17 प्रतिशत नीचे 6,741.76 और स्मॉलकैप 56.02 अंक अर्थात 0.68 प्रतिशत नीचे 8181.07 पर बंद हुआ।
उधर, राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 83.05 अंक गिरकर 4,835.30 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के 1,230 कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही जबकि 1,670 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। कुल 210 कंपनियां ऐसी रही जिनके शेयरों में कोई नफा नुकसान नहीं हुआ।
सेंसेक्स में सर्वाधिक बढ़त वाले शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो (एलएनटी) के शेयर 6.64 प्रतिशत ऊपर 2,889.10, रिलायंस कम्यूनिकेशंस के शेयर 3.92 प्रतिशत ऊपर 573.20, सिप्ला के शेयर 2.98 प्रतिशत ऊपर 213.95 और सत्यम कंप्यूटर के शेयर 2.30 प्रतिशत ऊपर 526.25 पर बंद हुए।
सेंसेक्स में सर्वाधिक नुकसान वाले शेयरों में टाटा मोटर्स के शेयर 8.55 प्रतिशत नीचे 582.55, अंबुजा सीमेंट के शेयर 6.05 प्रतिशत नीचे 97.80, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 5.52 प्रतिशत नीचे 606.20 और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयर 3.62 प्रतिशत नीचे 1,464 पर बंद हुए।
आज मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का कुल नकद कारोबार 6,206.67 करोड़ रुपये का हुआ जबकि बाजार का कुल कारोबार 89,101.63 रुपये का रहा। उधर एनएससी का कुल नकद कारोबार 18,136 करोड़ रुपये का रहा और बाजार में कुल 64,785.96 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
इससे पहले आज सुबह बढ़त के साथ खुलने के बाद बैंकिंग, धातु और अचल संपत्ति क्षेत्रों के शेयरों में लिवाली के बावजूद कारोबार का रुख मिलाजुला रहा।
सेंसेक्स आज 140.66 अंकों की बढ़त के साथ 16,666.03 पर खुला। सुबह 11.30 बजे यह 18.81 अंकों की बढ़त के 16,544.18 साथ पर था।
वहीं निफ्टी 7.98 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4,926.30 पर था। सुबह 11.30 बजे यह 4,926.70 पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications