भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते का समर्थन करेंगें मैक्के न

वाशिंगटन , 28 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जॉन मैक्के न ने कहा है कि वह भारत अमेरिका परमाणु समझौते का समर्थन करेंगे।

मैक्के न ने कहा कि इससे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे और परमाणु प्रसार के खिलाफ अभियान में भारत भी शामिल हो जाएगा।

मैक्के न ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों के परमाणु सामग्री और हथियारों के भंडारों की बेहतर सुरक्षा पर भी वह ध्यान देंगे।

कोलाराडो के डेनेवर विश्वविद्यालय में मंगलवार को परमाणु सुरक्षा और विदेश नीति पर अपना दृष्टिकोण रखते हुए मैक्के न ने कहा "नाभिकीय प्रसार के खिलाफ संघर्ष के इच्छुक सभी सहयोगियों को हमें इसमें शामिल करना चाहिए।"

रिपब्लिकन प्रत्याशी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिग से निपटने में परमाणु ऊर्जा बहुत बड़ा योगदान दे सकती है। इससे अमेरिका और अन्य जिम्मेदार देश ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर हो सकते हैं और तेल और गैस के लिए दूसरे देशों पर अपनी निर्भरता को कम कर सकते हैं।

मैक्के न ने कहा कि परमाणु ऊर्जा के उपयोग का लाभ केवल उनको ही मिलना चाहिए जो इसके असैनिक उपयोग को सुनिश्चित कर सकें। क्योंकि कुछ देश असैनिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का उपयोग परमाणु हथियार निर्माण कार्यक्रम के आड़ के रूप में करते हैं।

मैक्के न ने कहा कि ऐसा करने वाले देशों के कारनामों को उजागर करने और उनको इसके लिए जिम्मेदार ठहराने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहमति की आवश्यकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+