आज होगी राजेश तलवार की सुनवाई

Rajesh Talwar
नोएडा, 27 मई: अपनी बेटी और घरेलू नौकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार राजेश तलवार की जमानत याचिका पर सोमवार को वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब यह सुनवाई आज होगी।

तलवार ने अपने स्वास्थ्य के आधार पर जमानत के लिए अर्जी दी है। अर्जी के अनुसार उन्हें दमा है और उनका दावा है कि पुलिस ने जो सबूत उनके खिलाफ पेश किए हैं, वह बेबुनियाद हैं।

वकील नेता नागसेन चदेला ने कहा कि वकीलों की हड़ताल गुर्जरों द्वारा राजस्थान में चल रहे आंदोलन के पक्ष में की गई है। उन्होंने कहा, "लोगों को हड़ताल के दौरान बहुत परेशानी उठानी पड़ी। किसी वकील को अदालत में जाने की इजाजत नहीं थी।"

उल्लेखनीय है कि तलवार को शुक्रवार को उसकी बेटी आरुषि और नौकर हेमराज के दोहरे हत्याकांड के आरोप में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

आरुषि की हत्या 16 मई को हुई थी। पुलिस को पहले शक था कि उसकी हत्या हेमराज ने की है। लेकिन एक दिन बाद हेमराज का शव छत पर मिलने के बाद शक की सुई तलवार की ओर घूमी थी और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि तलवार की पत्नी नूपुर तलवार ने पुलिस के दावे के विपरीत अपने पति को बेकसूर बताया था। इसके अतिरिक्त, रविवार को भी पुलिस ने तलवार के नोएडा स्थित घर की तलाशी ली थी। वहां से उसने आरुषि और तलवार के कंप्यूटर भी जब्त किए थे।

आगे पढ़ें... पुलिस के दावों को झूठ कह रहे हैं आरुषि के दोस्त

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+