पुलिस के दावों को झूठ कह रहे आरुषि के दोस्त

आरुषि की एक नजदीकी मित्र ने कहा कि आरुषि के बारे में जो कुछ भी लिखा या कहा जा रहा है वह बहुत दुखद है। उसने कहा कि यह विश्वास करना कठिन है कि उसका अपने नौकर हेमराज के साथ किसी प्रकार का संबंध था।
आरुषि के पिता ने नौकर हेमराज के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखने के बाद उसकी हत्या की, इस आरोप से इंकार करते हुए अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर उसके एक दोस्त ने कहा कि पुलिस द्वारा बताई जा रही कहानी एकदम गलत है।
वास्तविकता हम जानते हैं, उसका पहले से एक दोस्त था। मैं जानता हूं कि उसका किसी के साथ शारीरिक संबंध नहीं था। वह उस तरह की लड़की नहीं थी। आरुषि के माता-पिता के बारे में उसके दोस्तों का कहना है कि वह संकीर्ण मानसिकता के लोग नहीं हैं। उन्होंने आरुषि को पूरी छूट दे रखी थी।
आरुषि के दोस्तों को विश्वास नहीं है कि उसके पिता ने ही आरुषि की हत्या की है। उसके दोस्तों ने कहा कि वह स्कूल में सभी से मिलकर आरुषि की याद को जीवित रखने के तरीके पर विचार करेंगे। बहुत संभव है कि हम उसके नाम पर स्कूल में एक छोटा सा बगीचा लगाएं।
आगे पढ़ें... राजेश तलवार से मिले परिजन, घर की ली गई तलाशी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications