शुरुआती कारोबार में बना रहा बाजार में तेजी का रुख (लीड)
मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। आज सुबह बढ़त के साथ खुलने के बाद शेयर बाजारों में उपभोक्ता वस्तुओं, धातु एवं तेल और गैस क्षेत्रों के शेयरों की लिवाली के कारण तेजी का रुख बरकरार रहा।
मुंबई स्टाक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 87.10 अंकों की बढ़त के साथ 16,454.75 पर खुला। सुबह 11.30 बजे यह 54.15 अंकों की बढ़त के साथ 16,402.65 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' आज 2.10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4,877.15 अंकों पर खुला। सुबह 11.30 बजे यह 36 अंकों की बढ़त के साथ 4911.40 पर कारोबार कर रहा था।
इस दौरान कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। मुंबई शेयर बाजार में जहां 995 कंपनियों के शेयरों ने लाभ कमाया वहीं 325 को नुकसान का सामना करना पड़ा। इस दौरान 21 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में कोई फर्क नहीं पड़ा।
शुरुआती कारोबार के दौरान लाभ कमाने वाली कंपनियां थीं 'भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड'(बीएचईएल), रिलायंस कम्युनिकेशंस और जयप्रकाश एसोसिएट्स जबकि टीसीएस, इंफोसिस और अंबुजा सीमेंट को शुरुआती कारोबार में नुकसान का सामना करना पड़ा। अन्य एशियाई बाजारों में भी कारोबार का रुख तेज रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications