कर्नाटक से राष्ट्रपति शासन हटाने का फैसला
नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार की शाम कर्नाटक से राष्ट्रपति शासन हटाने का फैसला किया है। इसके साथ ही राज्य में चुनी हुई लोकत्रांत्रिक सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया।
हाल ही में कर्नाटक विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए थे जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 20 नवम्बर को राज्य में लगाए गए राष्ट्रपति शासन को हटाने का फैसला किया गया।"
इस फैसले के साथ ही माना जा रहा है कि कर्नाटक के राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करे।
उल्लेखनीय है कि बी. एस. येदीयुरप्पा के नेतृत्व में बनी भाजपा और जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) की गठबंधन सरकार से एक सप्ताह के भीतर जेडी-एस ने अपना समर्थन वापस ले लिया था। इसके आलोक में 20 नवम्बर को वहां राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।