मीरा कुमार ने अनुसूचित जाति के छात्रों को दी छात्रवृत्ति
नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्री और डा. अंबेडकर फाउंडेशन की अध्यक्ष मीरा कुमार ने सोमवार को राज्य शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की।
डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत ये पुरस्कार 16 राज्यों के 167 छात्रों को प्रदान किए गए। कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए कई योजनाएं चला रहा है।
उन्होंने कहा कि इसमें अभियांत्रिकी, विधि, फैशन तकनीकी जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में पढ़ाई के लिए उत्कृष्ट 127 संस्थानों के माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षा योजना, एमफिल, पीएचडी के लिए छात्रवृत्ति और 10वीं कक्षा के बाद छात्रवृत्ति के लिए राजीव गांधी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना आदि शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रवासी छात्रवृत्ति योजना के तहत मंत्रालय ने अमेरिका में अध्ययन के लिए सहायता राशि 8,200 डालर से बढ़ाकर 14 हजार डालर और ब्रिटेन में अध्ययन के लिए सहायता राशि 5,200 पाउंड से बढ़ाकर नौ हजार पाउंड कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications