कानपुर में बस और लोडर की भिड़ंत, छह मरे
कानपुर, 27 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज एक रोडवेज बस और लोडर की भिड़ंत में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छह लोगों को कानपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कानपुर के शिवराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली से कानपुर आ रही बुलंदशहर डिपो यूपी-14 यू-9825 की बस कानपुर से बिल्हौर की तरफ जा रहे लोडर यूपी-33 एच 1631 से सामने से टकरा गई। इससे लोडर के पिछले हिस्से में बैठे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य की अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में केवल राकेश (27 वर्ष) की ही शिनाख्त हो पाई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि रोडवेज बस और लोडर दोनों के चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications