लखनऊ विश्वविद्यालय ने सभागार मुहैया करवाने से किया इंकार
लखनऊ, 27 मई (आईएएनएस)। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति ए.एस. बरार ने 'आधुनिक शिक्षा की उपलब्धियां' विषय पर बुधवार को आयोजित होने वाले सेमिनार के लिए 'मालवीय सभागार' मुहैया करवाने इंकार कर दिया है।
इस सेमिनार में राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के अध्यक्ष सैम पित्रोदा, मशहूर फिल्म निदेशक महेश भट्ट और राजेश शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं।
सेमिनार के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले छात्र नेता परुणेंद्र पटेल का कहना है कि अब यह सेमिनार निर्धारित समय पर लखनऊ के हजरतगंज स्थित हिंदी संस्थान के सभागार में आयोजित की जाएगी।
पटेल का कहना है कि प्रस्तावित सेमिनार के आयोजन की तैयारी काफी पहले से की जा रही थी। कुलपति को इसकी सूचना भी दे दी गई थी। लेकिन फिर भी सभागार मुहैया नहीं कराई गई।
उधर कुलपति का कहना है उन्हें पहले से इसकी कोई जानकारी नहीं थी। कम से कम एक महीने पहले इसकी सूचना मिलनी चाहिए थी। उनका कहना है कि फिलहाल छुट्टियों का समय है इसलिए इस दौरान इस सेमिनार का आयोजन ठीक नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications