राज्यपाल ने येदीयुरप्पा को सरकार बनाने का न्यौता दिया (लीड)

बंगलौर, 27 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शुक्रवार को दक्षिण राज्य कर्नाटक में अपनी सरकार बनाएगी। राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर ने मंगलवार को भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए बी. एस. येदीयुरप्पा को सरकार बनाने का न्यौता दिया।

राज्यपाल से आज शाम मिलने के बाद येदीयुरप्पा ने बताया कि शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा। येदीयुरप्पा 1.50 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि कुछ वरिष्ठ विधायक और कुछ निर्दलीय विधायक भी मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण करेंगे। उक्त नेता ने बताया कि मंत्रिपरिषद के गठन को लेकर विस्तृत तैयारी चल रही है।

इधर, दिल्ली में आज देर शाम केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक से राष्ट्रपति शासन हटाने का फैसला किया। इस फैसले के साथ ही राज्य में चुनी हुई लोकत्रांत्रिक सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया।

हाल ही में कर्नाटक विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए थे जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 20 नवम्बर को राज्य में लगाए गए राष्ट्रपति शासन को हटाने का फैसला किया गया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+