वोडाफोन के सीईओ सरीन जुलाई में छोड़ेंगे पद (लीड)

लंदन, 27 मई (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरुण सरीन ने पद छोड़ने के अपने फैसले से उद्योग जगत को स्तब्ध कर दिया है।

लंदन, 27 मई (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरुण सरीन ने पद छोड़ने के अपने फैसले से उद्योग जगत को स्तब्ध कर दिया है।

वोडाफोन ने कहा कि भारतीय मूल के 53 वर्षीय सरीन जुलाई में कंपनी छोड़ देंगे। उन्होंने पांच वर्ष तक कंपनी की कमान संभाली।

कंपनी का कहना है कि सरीन के प्रयासों से ही वोडाफोन समूह ने भारत में दूर संचार उद्योग में अब तक के सबसे बड़े सौदे के तहत हच-एस्सार की 52 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2007-08 के दौरान कंपनी ने सरीन के अगुआई में 6.31 अरब पाउंड का रिकार्ड मुनाफा कमाया था।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर के विद्यार्थी रहे सरीन ने वर्ष 2003 में वोडाफोन के सीईओ का पद संभाला था। सरीन के बाद वोडाफोन के उप मुख्य कार्यकारी 46 वर्षीय विट्टोरियो कोलाओ उनका स्थान लेंगे।

सरीन ने आज एक संक्षिप्त वक्तव्य में कहा, "लगता है मैंने अपने लिए जो लक्ष्य तय किए थे उन्हें हासिल कर लिया है। मुझे खुशी है कि वोडाफोन और उसके 71 हजार कर्मचारी हमारी उपलब्धियों पर गर्व का अनुभव करते होंगे।"

वोडाफोन के मालिक सर जॉन बांड ने कहा, "तेजी से परिवर्तन के दौरान सरीन ने कंपनी का शानदार नेतृत्व किया। उन्होंने नई नीतियां बनाईं और उनका सफल क्रियान्वयन किया।"

गौरतलब है कि सरीन के कार्यकाल में वोडाफोन के कुल ग्राहकों की संख्या 12 करोड़ से बढ़कर 26 करोड़ हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+