कामेक्स में सोना नीचे सरका
नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। डालर में मजबूती व कच्चे तेल की कीमतों में नरमी की वजह से न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नाइमेक्स के कामेक्स डिवीजन में मंगलवार को सोना व चांदी कमजोर दर्ज किए गए।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी व डालर में मजबूती के मद्देनजर निवेशक सोने व चांदी में बिकवाली को तवज्जो दे रहे हैं। कामेक्स के पिट कारोबार में सोने का जून वायदा 16.80 डालर की नरमी से 909 डालर प्रति औंस दर्ज किया गया।
शिकागो बोर्ड आफ ट्रेड सीबोट में भी समान अवधि का सोना वायदा 16.20 डालर की नरमी से 909.40 डालर प्रति औंस देखा गया। कामेक्स में चांदी का जुलाई वायदा भी 43 सेंट की कमजोरी से 17.86 डालर प्रति औंस दर्ज किया गया।
नाइमेक्स में तेल का जुलाई वायदा कारोबार के दौरान 2.16 डालर की नरमी से 130.03 डालर प्रति बैरल देखा गया। जबकि डालर बास्केट की अन्य मुद्राओं की तुलना में 0.395 अंक ऊपर बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications