स्टोरों में आलू के नष्ट होने से परेशान हैं गुजरात के किसान

पालनपुर (गुजरात), 27 मई (आईएएनएस)। राज्य में सबसे अधिक आलू का उत्पादन करने वाले उत्तरी इलाके में स्थित दीसा शहर के किसान इन दिनों राज्य सरकार के कोल्ड स्टोरों में आलू के नष्ट होने की घटनाओं से परेशान हैं।

पालनपुर (गुजरात), 27 मई (आईएएनएस)। राज्य में सबसे अधिक आलू का उत्पादन करने वाले उत्तरी इलाके में स्थित दीसा शहर के किसान इन दिनों राज्य सरकार के कोल्ड स्टोरों में आलू के नष्ट होने की घटनाओं से परेशान हैं।

कई किसान कोल्ड स्टोरों में आलू के नष्ट हो जाने से काफी परेशान हैं। एक किसान रमेश थानाजी माली ने कहा, "हम बर्बाद हो गए हैं। साल भर की हमारी कमाई मिट्टी में मिल गई।"

माली ने 254 बोरी आलू कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) के कोल्ड स्टोर में रखा था। जब वह यहां एक हफ्ते बाद पहुंचे तो आलू की स्थिति को देखकर उनके होश उड़ गए। मील ने कहा, "सड़े हुए आलू बिखरे हुए थे, जिस कारण काफी दरुगध आ रही थी।"

दीसा में 68 कोल्ड स्टोर हैं, जिसमें केवल एक निजी है, अन्य सभी राज्य सरकार द्वारा संचालित होती है। उचित ढंग से देखभाल नहीं होने के कारण किसानों के फसल यहां बर्बाद हो रहे हैं। एक किसान ने कहा कि लगभग 2.5 करोड़ रुपये मूल्य के आलू बर्बाद हो चुके हैं।

एपीएमसी के अध्यक्ष गोवाभाई देसाई ने कहा है कि उचित ढंग से देखभाल नहीं करने के कारण कोल्ड स्टोर के संचालक के विरूद्ध पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। हालांकि, उन्होंने 2.5 करोड़ रुपये के आलू के बर्बाद होने से इंकार किया है।

उन्होंने कहा, "अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हमने इसकी जांच के लिए कृषि विभाग के एक दल को भेजा है। उनकी रिपोर्ट के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।" उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोर में रखे गए फसल की बीमा होती है और किसानों को इसका मुआवजा मिल जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+