उपभोक्ता वस्तुएं और बैंक क्षेत्र के टूटने से गिरे शेयर बाजार (लीड-2)

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार आज कारोबार की समाप्ति तक तेजी को बरकरार नहीं रख पाए। उपभोक्ता वस्तुएं और बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली के कारण सेंसेक्स 72 और निफ्टी 15 अंक फिसल गए।

आज मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 72.91 अंकों की गिरावट के साथ 16,275.59 पर बंद हुआ। इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई।

उधर राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 4,859.80 पर बंद हुआ। इसमें 15.25 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

इसके विपरीत आज अन्य एशियाई शेयर बाजार बढ़त बनाए रखने में सफल रहे।

आज मुंबई शेयर बाजार के एफएमसीजी, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा, वाहन और तकनीकी क्षेत्र

सामान्य बढ़त पर बंद हुए। लेकिन उपभोक्ता वस्तुएं और बैंक क्षेत्र के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा गिर गए। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां (पीएसयू), अचल संपत्ति और तेल एवं गैस सूचकांकों में भी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स के सत्यम कंप्यूटर्स, सिप्ला, विप्रो, आईटीसी और रिलायंस कम्यूनिकेशंस के शेयरों में सर्वाधिक बढ़त रही, जबकि भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी और रिलायंस के शेयर सबसे ज्यादा टूटे।

इससे पहले आज सुबह बढ़त के साथ खुलने के बाद शेयर बाजारों में उपभोक्ता वस्तुओं, धातु और तेल एवं गैस क्षेत्रों के शेयरों की लिवाली के कारण तेजी का रुख था।

सेंसेक्स आज 87.10 अंकों की बढ़त के साथ 16,454.75 पर खुला, जबकि निफ्टी 2.10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4,877.15 पर खुला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+