अफगानिस्तान में विस्फोट, 8 मरे
काबुल, 27 मई (आईएएनएस)। दक्षिण पश्चिमी अफगानिस्तान के फराह प्रांत में सड़क किनारे हुए विस्फोट में आठ नागरिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए ने मंगलवार को प्रांत के उप गर्वनर योनुस रसोली के हवाले से बताया कि देल अराम जिले में घटना मंगलवार तड़के उस समय हुई जब यात्रियों को लेकर जा रही एक मिनी बस सड़क किनारे हुए विस्फोट की चपेट में आ गई।
रसोली ने कहा, "विस्फोट में आठ नागरिकों की मौत हो गई है। पुलिस बल को इलाके में तैनात कर दिया गया है और संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।"
पश्चिम क्षेत्र के पुलिस प्रवक्ता अब्दुल मुतबिल राद ने भी घटना की पुष्टि की और एक नागरिक के घायल होने की बात कही। राद ने विस्फोट के लिए तालिबानी आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है।
उधर, अमेरिकी सेना ने वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में स्थित पक्तिका प्रांत में गठबंधन सेना के एक जवान की मौत हो गई है। फिलहाल जवान की नागरिकता की पहचान नहीं की जा सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications