राष्ट्रपति ने किया दूसरी हरित क्रांति का आह्वान

जम्मू, 27 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने देश में खाद्य संकट के मद्देनजर दूसरी हरित क्रांति का आह्वान किया है।

'शेर ए कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय' के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा, "कृषि उत्पादन में इजाफा करने के लिए नए शोध, प्रौद्योगिकी और उर्वरकों का उपयोग करने की आवश्यकता है।"

पाटिल ने कहा, "वैश्विक खाद्य संकट के मद्देनजर दूसरी हरित क्रांति आज की जरूरत है।" उन्होंने वर्ष 1960 में हुई हरित क्रांति को दोहराने की वकालत की।

उन्होंने कहा, "वैज्ञानिक, शोधकर्ता और किसानों को आपसी सामंजस्य स्थापित कर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है।" इससे पूर्व जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एस. के. सिंहा और मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने देश में खासकर जम्मू कश्मीर में कृषि योग्य भूमि में हो रही कमी पर चिंता जाहिर की।

आजाद ने कहा, "कृषि योग्य भूमि में हो रही कमी हम सभी के लिए चिंता का विषय है।" उन्होंने व्यावसायिक व आवासीय भवनों के निर्माण से कृषि योग्य भूमि में आई कमी और बढ़ती जनसंख्या के कारण पैदा हुए खाद्यान संकट से उबरने के लिए वैज्ञानिकों से नए बीज और प्रौद्योगिकी के विकास में सहायता की अपील की।

राज्यपाल एस. के. सिंहा ने कहा, "वैश्विक खाद्य संकट से उबारने के लिए नए खोज की आवश्यकता है।" दीक्षांत समारोह में योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया को 'डी लिट' की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+