रिश्तों में आई कड़वाहट को पाटने के लिए करात से मिले मुलायम, अमर

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। पिछले कुछ समय से विशेषकर महिला आरक्षण विधेयक के संसद में पेश होने के बाद से वामदलों के साथ रिश्तों में आई कड़वाहट को पाटने के मकसद से समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने आज मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मुख्यालय जाकर पार्टी के महासचिव प्रकाश करात से भेंट की।

मुलाकात के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए अमर सिंह ने कहा, "यह सच है कि महिला आरक्षण को लेकर हम दोनों राजनीतिक दलों के बीच मतभेद है लेकिन यह भी सच है कि दोनों पक्षों में 99 फीसदी मुद्दों पर समानता है।"

सपा नेता ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि महिला आरक्षण विधेयक के संसद में पेश होने के बाद वामपंथी दलों से उसके रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी। सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण के मसले पर वामदलों के साथ मतभेद जरूर थे लेकिन दोनों दलों के रिश्तों में कभी कड़वाहट नहीं आई। महिला आरक्षण पर सपा के रूख को मीडिया ने आवश्यकता से ज्यादा उछाला।

सिंह ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) महासचिव ए. बी. वर्धन से पहले ही मुलाकात हो चुकी है और तय हो चुका है कि जिन मुद्दों पर मतभेद होगा उसे संसद के भीतर नहीं बल्कि आपस में सुलझाएंगे।

अमर सिंह ने कहा कि महंगाई और परमाणु करार के मुद्दे पर भी सपा और वामदलों का रूख एक ही रहा है। हम दोनों ने इन मुद्दों पर विरोध जताया है और एक साथ जेल भी गए हैं। आज की बैठक में भी दोनों पक्षों ने इन मुद्दों पर भी चर्चा की।

ज्ञात हो कि हालिया दिनों सपा और कांग्रेस बीच नजदीकियां बढ़ी है। संप्रग सरकार के चार वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित रात्रिभोज में सपा नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था। इस आयोजन में सपा नेताओं को आमंत्रित किए जाने की खासा चर्चा रही थी।

बहरहाल, सपा नेताओं की वामदलों से हुई मुलाकात को संयुक्त राष्ट्रीय प्रगतिशील गठबंधन (यूएनपीए) की गतिविधियों में फिर से तेजी लाने की कवायद के रूप में भी देखा जा रहा है। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिस प्रकार सफलता मिली है उससे कांग्रेस, सपा और वामदलों में भी खलबली मची हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+