मंगल पर जीवन के रहस्य से परदा हटाएगा फीनिक्स !
वाशिंगटन, 27 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान 'फीनिक्स' के बारे में भारतीय मूल के एक वैज्ञानिक ने आशा व्यक्त की है कि 42.2 करोड़ मील की दूरी तय करके मंगल पर पहुंचा यह यान वहां पर जीवन की संभावना तलाशने में मदद करेगा।

नासा के वर्जीनिया स्थित शोध केंद्र के वरिष्ठ इंजीनियर प्रसून देसाई ने कहा, "यह यान अरसे पुराने उस सवाल का जवाब देगा कि क्या हम इस ब्रह्मांड में अकेले हैं? हम वहां की चट्टानों और मिट्टी में खनिजों की उपस्थिति ढूंढ़ने का प्रयास करेंगे।"
देसाई ने कहा, "यान के उतरने के अंतिम सात मिनट बेहद संवेदनशील थे। सभी देख रहे थे कि यह सुरक्षित उतरता है या नहीं।"
वैज्ञानिकों ने बताया कि अगर मंगल पर बर्फ की मौजूदगी के निशान मिलते हैं तो इसका सीधा तात्पर्य यह है कि किसी समय वहां का मौसम बेहद ठंडा रहा होगा।
फीनिक्स की 7.7 फीट लंबी रोबोटिक भुजा मंगल की सतह पर खुदाई करेगी ताकि वहां से बर्फ और मिट्टी के कुछ नमूने निकाल सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**

Click it and Unblock the Notifications