आतंकवाद को पराजित करके ही दम लूंगा : राजपक्षे
कोलंबो, 27 मई (आईएएनएस)। कोलंबो में ट्रेन में हुए बम विस्फोट में कम से कम नौ लोगों के मारे जाने और 80 से अधिक लोगों के घायल हो जाने से आहत श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने लिट्टे के खिलाफ अभियान को नहीं रोकने की घोषणा की।

राष्ट्रपति राजपक्षे ने कहा कि लिट्टे के खिलाफ अभियान तब तक नहीं रुकेगा, जब तक श्रीलंका सेना द्वारा लिट्टे पराजित नहीं हो जाता।
राजपक्षे ने मीडिया के कुछ प्रमुखों के साथ एक बैठक करने के बाद कहा कि उनकी सरकार और वे खुद आतंकवाद को पराजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका अभियान तब तक नहीं रुकेगा, जब तक आतंकवाद पराजित नहीं हो जाता।
राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि लिट्टे निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रही है। बयान के मुताबिक आतंकवाद विरोधी अभियान लिट्टे के खिलाफ है। यह अभियान तमिल लोगों के खिलाफ नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications