कश्मीर संबंधित मुद्दे पर भारत-पाक के बीच वार्ता जुलाई में
इस्लामाबाद, 27 मई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वास बहाली को लेकर जुलाई में होने वाली वार्ता में कश्मीर मुद्दे पर भी चर्चा होगी। दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा पर ट्रक सेवा की शुरुआत और दोनों देशों के बीच बस सेवा के फेरों में बढ़ोतरी के मसले पर चर्चा होगी।

एक पाकिस्तानी अधिकारी ने आईएएनएस को इस संबंध में जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, "हम इस संबंध में कुछ प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं, जिसे बैठक में भारत के साथ चर्चा की जाएगी।"
दोनों देशों के बीच समग्र वार्ता से पहले पाकिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल जुलाई के मध्य में नई दिल्ली पहुंचेगा। भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद वार्ता की तारीख तय की जाएगी।
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच समग्र वार्ता के चौथे दौर में 21 मई को भारत- पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के संबंध में भी चर्चा हुई और वार्ता को आगे बढ़ाने को लेकर सहमति बनी।
बैठक में दोनों देशों के बीच मुजफ्फराबाद-श्रीनगर और रावलकोट-पूंृछ के बीच बस सेवा बढ़ाए जाने पर भी निर्णय लिया गया। पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि विश्वास बहाली को लेकर पाकिस्तान और अधिक कदम उठाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications