मलेशियाई विपक्ष ने किया भारतीयों के प्रतिनिधि होने का दावा

कुआलालंपुर, 27 मई (आईएएनएस)। मलेशिया के विपक्ष ने दावा किया है कि वह सरकार से कहीं ज्यादा देश के 26 लाख भारतीयों का प्रतिनिधित्व करता है।

विपक्षी गठबंधन पकतान रकयात (पीआर) ने यह दावा 12वीं संसद के लिए 'सेलेक्ट कमेटी' के गठन के मौके पर किया। पीआर के अनुसार वह सत्तारूढ़ गठबंधन बरिसान नेशनल (बीएन) के भारतीय मूल के प्रतिनिधि एस. सुब्रमण्यम से संतुष्ट नहीं हैं। सुब्रमण्यम मलेशियन इंडियन कांग्रेस (एमआईसी) से संबद्ध हैं। विपक्षी दल उनके नामांकन का भी विरोध कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पारंपरिक तौर पर भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली एमआईसी को इस बार चुनावों में भारी नुकसान उठाना पड़ा था। पीआर के अनुसार एमआईसी अब भारतीयों का प्रतिनिधित्व नहीं करती।

गौरतलब है कि मलेशिया की आबादी का आठ प्रतिशत भारतीय हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के विपक्षी दल पर्ती केदालान रक्यात (पीकेआर) के नेता मोहम्मद अज़मिन ने सोमवार को संसद में कहा, "पीआर के भारतीय सांसदों की संख्या बीएन से अधिक है। इस लिहाज से भारतीयों का प्रतिनिधित्व पीआर करता है, न कि बीएन।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+